सौंदर्य वर्धक जानकारी


सम्माननीय, 
सौंदर्य वर्धक जानकारी

आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना पसंद करता है, लेकिन जिस तरह खान पान और पर्यावरण में आरहे बदलाव हमारी त्वचा को मुलायम और साफ नहीं रख पाते, खान पान की वजह से रस धातु में विकृति और रस धातु प्राथमिक और बुनियादी धातु है जो हमारे शरीर को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। त्वचा की बहुस्तरीय संरचना होती है।  रस त्वचा की तैलीयता, पोषण और स्वास्थ्य को बनाए रखता है। 
साथ ही साथ कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन के भी अपने साइड इफेक्ट्स होते है। 
आज हम आपसे कुछ ऐसे प्राकृतिक सौंदर्य वर्धक योग साझा करेंगे जिससे आप अपनी त्वचा को सुंदर और चमकदार बना पाएंगे। 

1. चिकनी और तैलीय त्वचा के लिए : 60gm बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी, थोड़ा कच्चा दूध मिला कर गाढ़ा घोल बना लें और चौथाई चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इतना फेटे की गाढ़ा लेप बन जाय, इस उबटन को चेहरे, गर्दन, बांह, हाथ पैर कोहनी घुटने आदि अंगों पर लेप कर लेवे, लेप सूखने लगे तब हथेलियों के दबाव से मसल मसल कर छुड़ा लेवे। उसके बाद गुनगुने पानी से स्नान कर लेवे, आप देखेंगे की त्वचा में निखार आगया है। *इस उबटन से झाइयां, दाग, झुर्रियां, और कालिमा दूर होती है।* 

उबटन उतरते समय ध्यान रखे कि हथेली ऊपर से नीचे की दिशा में न चलाए अन्यथा चमड़ी ढीली पड़ जायेगी।
भोंहो, पलको, और होंठो पर नही लगाए।

2. कच्चा दूध 100ml + नींबू रस , दूध को फाड़ देवे, फिर इसे चेहरे पर मले, उसके बाद चेहरा धो लीजिए, यह क्लींजर का काम करेगा। केवल कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से रूखी त्वचा में आराम मिलता है। 
3. एलोवीरा रस या जेल के साथ जैतून का तैल मिला कर रात में लगाए, सुबह उठ कर अच्छे से चेहरे को धो दीजिए, ऐसा करने से आपके चेहरे की चमक वापस आने लगेगी। 

शेष कल....

आपका अपना 
*वैद्य अखिल व्यास
*अथर्वा आयुर्धाम
*200, आदर्श नगर, पाली, राजस्थान।

ಕಾಮೆಂಟ್‌ಗಳು

ಪ್ರಚಲಿತ ಪೋಸ್ಟ್‌ಗಳು