एरंड तैल / castor oil

22 अप्रैल 2023

सम्माननीय, 
एरंड तैल / castor oil:

*एरंड (अरंडी/ कैस्टर ऑयल) एक चमत्कारी औषधि है, आयुर्वेद में एरंड तैल के बारे में आचार्य कहते है की जिस प्रकार शेर हाथी से आकर में छोटा होता है लेकिन हाथी को मारने की क्षमता रखता है उसी प्रकार एरंड तैल बड़ी से बड़ी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए एरंड तैल अकेला पर्याप्त है।* 

*एरंड तैल के गुण* :
एरंड तैल स्वभाव में  सूक्ष्म, तीक्ष्ण और उष्ण होता है, यानी इसके गुणों के कारण यह Deep Tissues( सूक्ष्म कोशिकाओं) और chennels (स्रोतस) तक पहुंच सकता है। 
स्नेह (oil) होने के कारण यह मांसपेशियों में खिंचाव कम करता है, रूक्षता को समाप्त करता है। 
यह इतना लाभदायक है की यदि आप इसे पीना न भी चाहे तो भी इसके बाहरी प्रयोग से भी आपका कमर का दर्द, पीठ का दर्द, घुटने का दर्द, Body Lumps(गांठ) , यहां तक कि bony spur (हड्डी में असामान्य वृद्धि) को भी यह कम कर सकता हैं। 
इसके अतिरिक्त बुखार, हृदय रोग, शरीर की सूजन, और Abscess (विद्रधि) को भी नष्ट करता है। 
गठिया रोग (रूमेटाइड आर्थराइटिस) में इस तैल का नित्य सेवन करने से धीरे धीरे गठिया की बीमारी खत्म हो जाती हैं। 
*यदि आप इसे पीना न चाहे तो एरंड तैल को सूती कपड़े के ऊपर डाल कर इसकी पट्टी करने से भी लाभ मिलता है।* 

कोई भी औषधि वैद्यकीय परामर्श से लेवे।

धन्यवाद 

आपका अपना 
वैद्य अखिल व्यास
अथर्वा आयुर्धाम


ಕಾಮೆಂಟ್‌ಗಳು

ಪ್ರಚಲಿತ ಪೋಸ್ಟ್‌ಗಳು