सोते समय दांत किटकिटाना

अस्पताल मुक्त जीवन 37
दिनांक 24 अप्रैल 2023

सम्माननीय, 

आज का विषय : सोते समय दांत किटकिटाना

अधिकतर देखा गया है की 2 से 5साल के बच्चे नींद में दांत किटकिटाने लगते है, दांतो को आपस में रगड़ते है।
इसका मुख्य कारण *पेट के कीड़े* है। 

*क्या करे जिससे समस्या समाप्त हो जाए।*

1. अजवाइन का चूर्ण 1/2 gm लेकर समान मात्रा में गुड़ की गोली बना कर खिलाने से पेट के कीड़े नष्ट होते है। 
2. अजवाइन चूर्ण में चुटकी भर काला नमक मिलाकर रात्रि  के समय रोजाना गुनगुने पानी के साथ देने से बालको के कृमि नष्ट हो जाते है। 
3. विडंग चूर्ण 1 gm गुनगुने पानी के साथ देवे। 

उपरोक्त में से कोई एक विधि को 3 दिन से 1 हफ्ते तक जरूर देवे।
इससे पेट के कीड़े समाप्त होकर सोते समय दांत किटकिटाने की समस्या समाप्त होगी। 

विशेष : बच्चो को मिठाई, चॉकलेट, बासी अन्न, पैक्ड फूड का सेवन बंद करवा दीजिए।

धन्यवाद 

आपका अपना 
वैद्य अखिल व्यास
अथर्वा आयुर्धाम

ಕಾಮೆಂಟ್‌ಗಳು

ಪ್ರಚಲಿತ ಪೋಸ್ಟ್‌ಗಳು